झकझोर देने वाला है Love Sonia का Trailer, कॉल गर्ल रैकेट पर बेस्ड है फिल्म
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 23, 2018 13:38 IST2018-08-23T13:38:40+5:302018-08-23T13:38:40+5:30

तबरेज नुरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लव सोनिया' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बेस्ड है।

ट्रेलर में राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा और फ्रीडा पिंटो जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं।

फिल्म की कहानी एक गांव की लड़की की है। जिसका पिता उसे कुछ पैसों के लिए लालच में बेच देता है जिसके बाद उसकी बहन सोनिया उसे देह व्यापार के दलदल से निकालती है।

वहीं इस फिल्म में ऋचा चड्ढा का किरदार एक कोठे की मालकिन का है। जो मानव तस्करी की शिकार होकर दुष्कर्म पीड़िता के रूप में नजर आने वाली हैं।

फिल्म में फ्रीडा पिंटो रश्मि का किरदार निभा रही हैं।

वहीं इस फिल्म से मृणाल ठाकुर डेब्यू कर रहीं हैं उन्होंने इससे पहले कई टीवी शोज में भी काम किया है।

लव सोनिया फिल्म के प्रोड्यूसर डेविड वोमार्क है। इस फिल्म की कहानी टेड कापलान, अलकेश वजा, के द्वारा लिखी गयी है।

अभी हाल ही में इस फिल्म ने 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किया था।

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के सभी कलाकारों की खूब तारीफ हुई थी।

'लव सोनिया' फिल्म में फ्रीडा पिंटो, मनोज वाजपेयी, राजकुमार राव, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, डेमी मूर और मार्क डुप्लास जैसे एक्टर हैं। मृणाल ठाकुर फिल्म में सोनिया का किरदार निभा रही हैं।

















