फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग इंस्टा पर शेयर की क्यूट तस्वीर, फैंस बोले 'शादी कर लो, जोड़ी हिट है'
By ललित कुमार | Updated: April 27, 2019 10:38 IST2019-04-27T10:38:06+5:302019-04-27T10:38:06+5:30

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस समय लगातार अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, हाल ही में फरहान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शिबानी के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है एक यूजर ने तो कमेंट में कहा है 'शादी कर लो, जोड़ी हिट है।'

कुछ दिनों पहले दोनों एक साथ विदेश में हॉलिडे एन्जॉय करने गए थे, दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं।

फरहान ने शिबानी के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "सनशाइन एंड स्माइल"।

इस तस्वीर के उपलोड होने के कुछ मिनटों के भीतर ही बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, दीया मिर्जा और मोनिका डोगरा ने लाइक के साथ साथ कमेंट किए हैं।

खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी भी एक दूसरे से जल्द ही शादी कर सकते हैं।

फरहान और शिबानी दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दोनों स्टार्स को कई बार पार्टीज और इवेंट्स में साथ देखा गया है।

















