LFW 2019: मलाइका अरोड़ा ने रैंप पर चलाया अपनी अदाओं का जादू, डीप नेक गाउन में आईं नजर

By ललित कुमार | Updated: August 26, 2019 16:56 IST2019-08-26T16:56:43+5:302019-08-26T16:56:43+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस को लेकर फैंस के बीच अक्सर चर्चा में रहती हैं।

हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2019 में मलाइका अरोड़ा ने जब रैंप वॉक की तो वहां मौजूद सभी की नजरें उनपर टिकी रहीं।

मलाइका डिजाइनर दिया राजवीर के लिए शो स्टॉपर बनी थीं।

मलाइका इस दौरान बटरफ्लाई स्लीव्लेस के साथ डीप नेक गाउन में नजर आईं।

45 साल की उम्र में भी मलाइका अपनी फिटनेस और लुक्स का खास ध्यान रखती हैं।

मलाइका काफी दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

मलाइका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

दोनों को कई बार पार्टीज और इवेंट्स में एक साथ देखा जा चुका है।