KGF सुपरस्टार यश स्टाइलिश लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, फैंस की जुटी भीड़
By अमित कुमार | Updated: March 16, 2020 14:49 IST2020-03-16T14:49:15+5:302020-03-16T14:49:15+5:30

'केजीएफ : चैप्टर 1' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले कन्नड़ सुपरस्टार यश मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस के बीच घिरे नजर आए।

यश के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आए। 'केजीएफ : चैप्टर 1' की सफलता के बाद फैंस इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही 'केजीएफ : चैप्टर 2' का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे लोगों ने खासा पसंद किया।

यश इस फिल्म में रॉकी नामक एक युवक का किरदार निभा रहे हैं। जिसका मकसद दुनिया और सोने की खान जीतना है।

फिल्म के पहले पार्ट को जिस तरह से खत्म किया गया था, उससे यह बात तो साफ हो गई थी कि फिल्म का दूसरा भाग भी रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में रवीना रमिका सेन की भूमिका में नजर आएंगी।

















