हॉलिडे एन्जॉय कर करीना-सैफ लौटे भारत, पापा के कंधे पर नजर आए तैमूर, देखें Photos

By ललित कुमार | Updated: August 21, 2019 16:42 IST2019-08-21T16:42:41+5:302019-08-21T16:42:41+5:30

Next

करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान का बर्थडे इंग्लैंड में सेलिब्रेट करने के बाद भारत वापस लौट चुके हैं, इस दौरान तैमूर अली अपने पापा सैफ के कधें पर बैठे हुए स्पॉट हुए।

तैमूर अपने पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ एयरपोर्ट पर खूब मस्ती करते दिखे।

सैफ पिछले काफी दिनों से लंदन में अपनी आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

लेकिन इस बीच उन्होंने पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए बिजी शेड्यूल से समय निकाला।

करीना की बात करें तो वो भी अपनी आने वाली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग में बिजी हैं।

करीना, सैफ और तैमूर की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

करीना और सैफ की जोड़ी बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

करीना फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

करीना इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सीजन 7 को भी जज कर रही हैं।