लंदन के बकिंघम पैलेस में छाया कनिका कपूर की आवाज का जादू, बनीं यहां परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय सिंगर
By गुलनीत कौर | Updated: February 10, 2018 15:31 IST2018-02-10T15:26:14+5:302018-02-10T15:31:45+5:30

बेबी डॉल और चिट्टियां कलाइयां जैसे सुपरहिट गाने दे चुकी कनिका कपूर विदेश जा कर अपनी गायिकी का परचम लहराने में सफल हुई हैं।

लंदन के बकिंघम पैलेस में कनिका ने शानदार म्यूजिक कॉन्सर्ट किया। पैलेस में मौजूद हर शख्स ने कनिका की 'सोलफुल' आवाज को पसंद किया।

यहां कनिका ने अपने खुद के गानों से लेकर 80 के दशक के गाने भी गाए। उनके इन गीतों से सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।

बता दें कि कनिका पहली ऐसी भारतीय सिंगर हैं जिन्हें लंदन के बकिंघम पैलेस में परफॉर्म करने का मौका मिला है।

बता दें कि खुद प्रिंस चार्ल्स ने उन्हें इनवाइट किया था। ब्रिटिश एशिया ट्रस्ट के 10वें वार्षिकोत्सव के मौके पर उन्हें बुलाया गया

कॉन्सर्ट में ब्रिटिश म्यूजिक प्रोड्यूसर नॉटी ब्वॉय उर्फ़ शाहिद खान उनके साथी रहे। अपने सफल कॉन्सर्ट के बाद कनिका बेहद खुश हैं।

















