Jawan Box Office: 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म 'जवान', पांचवें दिन कमाए इतने करोड़
By संदीप दाहिमा | Updated: September 12, 2023 12:44 IST2023-09-12T12:44:56+5:302023-09-12T12:44:56+5:30

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

फिल्म 'जवान' 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, फिल्म ने पांचवें दिन 30.5 करोड़ की कमाई की है।

वहीं फिल्म ने वीकेंड पर सबसे ज्यादा 80.1 करोड़ की कमाई की थी, जो ओपनिंग डे से भी ज्यादा है।

फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53 करोड़, तीसरे दिन 77 करोड़, चौथे दिन 80 करोड़ और पांचवें दिन 30.5 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म अब तक कुल 316 करोड़ की कमाई कर चुकी है, वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।

















