लाइव न्यूज़ :

पापा जगदीप को लेकर बोले जावेद जाफरी- मेरे पिता ने बॉलीवुड को 70 वर्ष दिए, वो प्यार आज दिखाई दे रहा

By भाषा | Updated: July 9, 2020 21:47 IST

Open in App
1 / 10
अभिनेता जावेद जाफरी ने अपने पिता को मिले ‘‘प्यार और सम्मान’’ के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
2 / 10
मशहूर हास्य कलाकार-अभिनेता जगदीप का बुधवार रात निधन हो गया था। वह 81 वर्ष के थे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
3 / 10
परिवार के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अभिनेता जगदीप को अपराह्न करीब ढाई बजे दक्षिण मुंबई के बाईकुला के पास स्थित एक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक़ किया गया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
4 / 10
जगदीप के कफन-दफन के बाद उनके बेटे जावेद ने भाई नावेद और बेटे मीजान के साथ मीडिया से बात की। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
5 / 10
जावेद ने कहा,‘‘बहुत से लोगों ने हमें संदेश भेजे हैं लेकिन हम प्रत्येक व्यक्ति को जवाब नहीं दे सकते। जो भी यह देख रहे हैं, हम आपके प्यार और दुआओं के लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं।’’ (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
6 / 10
जावेद ने कहा,‘‘हमारे पिता ने फिल्म जगत में 70 वर्ष गुजारे और उन्हें बहुत प्यार और सम्मान मिला ... और जैसा कि हम देख सकते हैं कि वह प्यार आज प्रदर्शित हो रहा है।’’ (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
7 / 10
उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से जगदीप को अपनी दुआओं में याद रखने को कहा। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
8 / 10
जावेद ने कहा,‘‘हमारे पिता की तरफ से, जिन्होंने अपने 70 वर्ष फिल्म इंडस्ट्री को दिए, कृपा करके अगर आप उनके लिए छोटी सी प्रार्थना कर सकें तो वह हमारे लिए बहुत होगा।’’ (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
9 / 10
जगदीप ने बाल कलाकार, मुख्य कलाकार और फिर हास्य कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम किया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
10 / 10
उन्होंने करीब 400 फिल्मों में काम किया और ‘‘खिलौना’, ‘‘ब्रह्मचारी’, ''पुराना मंदिर'', ‘‘अंदाज अपना अपना’, ‘‘फूल और कांटे’’ आदि फिल्मों में यादगार अभिनय किया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच