जाह्नवी कपूर का सरसों के खेत में दिखा देशी अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
By शैलेश कुमार भक्त | Updated: February 6, 2021 11:41 IST2021-02-06T11:37:08+5:302021-02-06T11:41:03+5:30

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत अंदाज में मस्ती करते नज़र आ रही हैं। फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा 'शायद मैं थोड़ी फिल्मी हूं'। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ने व्हाइट सूट के साथ ब्लू कलर का दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है।

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

जाह्नवी कपूर ने बहुत कम समय में ही अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है।

जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक-निर्माता हैं। मां बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार दिवंगत श्रीदेवी है।

जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद जाह्नवी अपनी दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना में एक कारगिल गर्ल का रोल निभा रही है, फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने वाली है।

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर के इंस्टाग्राम पर 9.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

















