Pics: 62 साल की उम्र में मशहूर एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 17, 2018 09:48 IST2018-07-17T09:37:30+5:302018-07-17T09:48:45+5:30

मशहूर टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थी, जहां उनका निधन हो गया। मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे उनके निधन की खबर सामने आई है।

अभिनेता शिशिर शर्मा ने फेसबुक पोस्ट जरिए रीता भादुड़ी के निधन की खबर दी।

उन्होंने लिखा, "हमें आपको यह सूचित करने के लिए गहरा अफसोस है कि रीता भादुड़ी अपनी यात्रा के लिए आगे बढ़ गई हैं।

अंतिम संस्कार संस्कार 17 जुलाई, मंगलवार 12 बजे दोबारा श्मशान मैदान, पारसी वाडा रोड, परशिवाड़ा, चक्रला, अंधेरी पूर्व में आयोजित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि वह बीते 10 दिनों से आईसीयू में भर्ती थी। एक्टर अमित बहल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था, रीताजी पिछले 10 दिनों से सुजय अस्पताल में हैं।

भादुड़ी के करियर की बात करें तो वह पांच दशकों टेलीविजन की दुनिया में छाई हुई हैं। अभी हाल ही में उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में देखा गया था।

बता दें कि बीते वर्ष ही ही इस बात का खुलासा हुआ था कि उनकी किडनी काफी कमजोर हो गई है। इसके कारण उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना पड़ता था।

















