अर्जुन कपूर के बिना ही देर रात डिनर करने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बांद्रा में हुईं स्पॉट
By ललित कुमार | Updated: May 14, 2019 11:32 IST2019-05-14T11:32:53+5:302019-05-14T11:32:53+5:30

मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई के बांद्रा के रेस्तरां में देर रात डिनर करने पहुंची, इस दौरान उनकी कई तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं।

मलाइका पिछले कई महीनों से लगातार अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

दो दिन पहले एक बार फिर मलाइका और अर्जुन कपूर को एक बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया था।

मलाइका और अर्जुन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

पिछले दिनों इस तरह की भी खबरें सामने आईं थी कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही एक दूसरे से शादी कर सकते हैं।

लेकिन इन बातों को मलाइका ने जूठा बताया था।

मलाइका और अर्जुन अक्सर कई पार्टीज और इवेंट्स में एक साथ नजर आ ही जाते हैं।

मीडिया और फैंस के मन में मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर कई तरह के सवाल हैं।

















