इलियाना डिक्रूज बांद्रा में क्लिनिक के बाहर आईं नजर, ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद हैं काफी उदास

By ललित कुमार | Updated: August 31, 2019 16:04 IST2019-08-31T16:02:46+5:302019-08-31T16:04:07+5:30

Next

इलियाना डिक्रूज का हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड एंड्र्यू नीबोन के साथ ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं, इसी बीच इलियाना बांद्रा में क्लिनिक के बाहर दिखाई दीं।

ब्रेकअप के बाद इलियाना ने नीबोन को अनफॉलो भी कर दिया और इंस्टाग्राम से सारी फोटोज डिलीट भी कर दी हैं।

ब्रेकअप से उबरना किसी के लिए आसान नहीं होता है, लेकिन इलियाना ने इस बुरे दौर से खुद को बखूबी संभाल लिया है।

खबरों की मानें तो ब्रेकअप के बाद इलियाना काम पर वापस लौट आई हैं और इंडस्ट्री के लोगों से मिलजुल रही हैं।

वह लगातार फिल्मों में काम करना चाहती हैं। इलियाना इन दिनों मल्टी स्टारर फिल्म 'पागलपंती' की शूटिंग कर रही हैं।

इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, उर्वशी रौतेला और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी। इलियाना ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ पिछले कुछ वर्षों से रिलेशनशिप में थीं।

इंस्टाग्राम पर दोनों के रिश्ते की गहराई को बयान करती तस्वीरें अक्सर आया करती थीं।