दीपिका पादुकोण की इस पर्पल ड्रेस के दीवाने हुए फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज, देखें तस्वीरें
By संदीप दाहिमा | Updated: September 20, 2019 13:22 IST2019-09-20T13:22:29+5:302019-09-20T13:22:29+5:30

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। जिसके बाद दोनों ही कपल्स गोल्स देते रहते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रिसेंटली आईफा अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे। जिसमें दोनों के ड्रेसिंग सेंस पर सोशल मीडिया में खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

इन्हीं तस्वीरों में दीपिका की एक ऐसी फोटो भी है जिसे देखकर फैंस ने एक बार फिर मस्तानी से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर दिया है।

दरअसल दीपिका पादुकोण ने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें उनका ड्रेस से उनका पेट थोड़ा था बाहर आता दिखाई दे रहा है।

इसी फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। दीपिका की इस तस्वीर पर रणवीर भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए हैं।

दीपिका की तस्वीर पर वह प्यार लुटाते नजर आए। रणवीर सिंह ने कमेंट किया, बेबी तुम मुझे मार ही डालोगी।

बता दें दीपिका अपनी प्रेगन्नेंसी को लेकर पहले भी कह चुकी हैं कि यह उनका बेहद निजी फैसला है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही दीपिका रणवीर एक साथ फिल्म 83 में दिखाई देंगे।

















