बर्थडे स्पेशल: काजोल के 44वें बर्थडे पर देखें उनकी फ़िल्मी करियर की तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: August 5, 2018 15:37 IST2018-08-05T15:37:05+5:302018-08-05T15:37:05+5:30

Next

5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल एक फिल्मी परिवार से तालुक्क रखती है।

काजोल का पूरा नाम काजोल सोबू मुखर्जी है। नानी मौसी और मां के बाद उन्होंने सिनेजगत में अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाई है।

अभी तक 11 फिल्मफेयर नॉमिनेशंस में काजोल को 6 बार विनर भी घोषित किया गया है।

1999 में अभिनेता अजय देवगन से शादी करके सभी को उन्होंने चौंका दिया था।

अक्सर लोगों को लगता है कि काजोल की पहली फिल्म बाजीगर थी लेकिन ऐसा नहीं है। उनकी पहली फिल्म बेखुदी थी।

जब ये फिल्म आई थी तब वह महज 16 साल की थी और स्कूल में पढ़ाई करती थीं।

काजोल की 1993 में शाहरुख खान के साथ रिलीज अब्बास मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' ने दर्शकों का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित किया।

काजोल ने 1997 में आई फिल्म 'गुप्त' में शानदार अभिनय किया था।