'गली बॉय' का नया गाना हुआ रिलीज, रणवीर सिंह की रैपिंग भरे अंदाज को देखकर फैंस हो जाएंगे फिदा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 22, 2019 13:50 IST2019-01-22T13:50:47+5:302019-01-22T13:50:47+5:30

बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'गली बॉय' का नया गाना 'मेरे गली में' रिलीज हो चुका है।

गाने को दिवाइन और रैपर नेजी ने कंपोज किया है

इसे रणवीर सिंह और सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने खुद गाया है।

रणवीर ने गाने की रिलीज की जानकारी अपने सोशल अकाउंट्स पर दी है

गाने के धमाकेदार बीट, कोरियोग्राफी और इसके बोल काफी पेपी हैं।

इससे पहले जब रणवीर की इसी फिल्म का पहला गाना अपना टाइम आएगा रिलीज हुआ था

रणवीर सिंह और सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने इसे गाया है, गाने के लिरिक्स डिवाइन और नेजी के ही हैं

इस नए गाने के लिरिक्स काफी जबरदस्त हैं।

इससे पहले रिलीज फिल्म के दोनों गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं

गली बॉय को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं।

फिल्म की बात करें तो यह स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है।

















