लाइव न्यूज़ :

'रनवे 34' से लेकर 'थैंक गॉड' तक रकुल प्रीत सिंह ने इस साल कुल पांच फिल्मों किया अभिनय, कहा- 'काम को लेकर जुनूनी हूं'

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: October 26, 2022 18:27 IST

Open in App
1 / 7
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने 2022 में 'रनवे 34' से 'थैंक गॉड' तक कुल पांच अलग-अलग फिल्मों में अभिनय किया है और उनका कहना है कि उन्होंने अपनी भविष्य की परियोजनाओं के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)
2 / 7
रकुल का कहना है कि वह अपने करियर में सभी प्रकार के विषयों पर बनने वाली फिल्मों में काम करना चाहती हैं। रकुल ने इस वर्ष ‘‘अटैक : पार्ट 1’’, ‘‘कट्टपुतली’’ और ‘‘डॉक्टर जी’’ जैसी फिल्मों में भी काम किया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)
3 / 7
रकुल ने पीटीआई-भाषा को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘ ऐसी कई भूमिकाएं हैं जिन्हें आप निभा सकते हैं। यह एक ऐसा पेशा है जहां आप अपने लिए एक मानक तय नहीं कर सकते हैं, इस पेशे की सीमा कभी नहीं खत्म होने वाली है। मैं बहुत आगे बढ़ना चाहती हूं।’’ (फोटो: इंस्टाग्राम)
4 / 7
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ मैं काम को लेकर काफी जुनूनी हूं और इसे लेकर मुझमे भूख है। इस साल मेरी पांच फिल्में रिलीज हुई हैं और मैं सोच रही हूं कि मैं आगे क्या करने जा रही हूं। मैं हमेशा 'आगे क्या करना है?' इसकी तलाश में रहती हूं।’’ (फोटो: इंस्टाग्राम)
5 / 7
रकुल अगले साल ‘‘छतरीवाली’’ और ‘‘इंडियन 2’’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर अभिनीत एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे। (फोटो: इंस्टाग्राम)
6 / 7
रकुल ने कहा कि एक अभिनेत्री के रूप में उनकी पसंद हमेशा उनकी अंतर-आत्मा की भावना से प्रभावित होती है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं 'रनवे 34', 'छतरीवाली' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्में करना चाहती हूं। हमारा पेशा बेहद खूबसूरत है। हम अलग-अलग तरह की फिल्में कर सकते हैं। मैं बहुमुखी प्रतिभा वाली कलाकार बन सकती हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे ऐसे मौके मिलते रहें।’’ (फोटो: इंस्टाग्राम)
7 / 7
'थैंक गॉड' में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिका में हैं। 'थैंक गॉड' मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन 'मस्ती' और 'धमाल' जैसी फिल्में बनाने वाले इंद्र कुमार ने किया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)
टॅग्स :रकुल प्रीत सिंहबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?