Filmfare Glamour and Style Awards: अवॉर्ड नाइट में इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक ने किया सबको हैरान, देखें Photos
By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 4, 2019 11:15 IST2019-12-04T11:14:03+5:302019-12-04T11:15:26+5:30

मुंबई में मंगलवार की रात 6वें फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 का आयोजन किया गया।

आलिया भट्ट इस इवेंट में काफी क्यूट स्टाइल में नजर आईं। आलिया को 'मोस्ट स्टाइलिश स्टार' अवॉर्ड से नवाजा गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को 'Emerging Face of Fashion' यानी फैशन का उभरता हुआ चेहरा अवॉर्ड से नवाजा गया।

सनी लियोनी इस इवेंट में एक स्ट्रेपलेस सीक्विन गाउन में नजर आईं। उनका ये लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा था।

मौनी राय रेड कारपेट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। मौनी ने डीपनेक रेड कलर का शिमरी गाउन पहना था।

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस इवेंट में येलो गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका यह लुक देखकर हर कोई हैरान था।

ईवेंट में अनुष्का शर्मा ने अपने लुक से सबको इंप्रेस किया, उन्हें इस साल 'मोस्ट ग्लैमरस स्टार' से नवाजा गया।

फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 में मलाइका अरोड़ा को 'डीवा ऑफ द ईयर' अवॉर्ड्स से नवाजा गया।



















