लाइव न्यूज़ :

Farmers Protests: कंगना रनौत-दिलजीत के बीच ट्विटर पर जंग, दोसांझ के साथ पंजाबी गायक, जानिए सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 5, 2020 16:53 IST

Open in App
1 / 9
अभिनेत्री कंगना रनौत और गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर छिड़ी बहस में कई पंजाबी कलाकारों ने दोसांझ का समर्थन किया है।
2 / 9
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने किसानों के प्रदर्शन में शामिल एक महिला किसान के खिलाफ कंगना द्वारा की गई आपत्तिजनक ट्वीट के लिए कंगना के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी कर महिला किसान तथा दोसांझ से उन्हें माफी मांगने को कहा।
3 / 9
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनिंदर सिरसा ने कहा कि रनौत के ट्वीट ने किसानों के प्रदर्शन को 'राष्ट्रविरोधी' के रूप में पेश करने की कोशिश की और एक किसान की उम्रदराज मां के खिलाफ अपमानजनक बाते कहीं। अभिनेत्री के खिलाफ यह दूसरा कानूनी नोटिस है।
4 / 9
पंजाब के जीरकपुर शहर के एक वकील ने रनौत के ट्वीट को लेकर दो दिसंबर को कानूनी नोटिस भेजा था। इस बीच मीका सिंह, एम्मी विर्क और जस्सी बी सहित पंजाब के प्रमुख गायकों और कलाकारों ने भी रनौत के साथ बहस में दोसांझ का समर्थन करते हुए रनौत की आलोचना की।
5 / 9
बहस कंगना के एक ट्वीट को लेकर शुरू हुई जिसमें कंगना ने किसान आंदोलन की एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग आंदोलन से चर्चित हुई दादी बिल्किस बानो बताया। उन्होंने फिर रिट्वीट करते हुए दोनों बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि यह शाहीन बाग वाली दादी हैं जो 100 रुपये में प्रदर्शन करने के लिए उपलब्ध हैं।
6 / 9
लोगों के सवाल उठाने पर कंगना ने कथित तौर पर अपना ट्वीट हटा दिया। इसके बाद दोसांझ ने बीबीसी द्वारा किसान आंदोलन वाली बुजुर्ग महिला के साक्षात्कार की एक क्लिप साझा करते हुए कंगना को टैग कर लिखा,“सबूत के साथ यह सुनो कंगना। ’’
7 / 9
गायक मीका सिंह ने कहा कि उन्हें कंगना के बंगले के ध्वस्त होने के मामले में कंगना का समर्थन करने का पछतावा है और रनौत को एक बुजुर्ग पंजाबी महिला के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘मैं कंगना का बहुत सम्मान करता था और जब उनका बंगला गिराया गया तो मैं भी कंगना के समर्थन में था। अब मुझे लगता है कि मैं गलत था। कंगना एक महिला होने के नाते आपको बुजुर्ग महिला के प्रति कुछ सम्मान दिखाना चाहिए। यदि आपके पास कोई शिष्टाचार है तो माफी मांगें। आपको शर्म आनी चाहिए।”
8 / 9
जस्सी बी के नाम से मशहूर गायक जसविंदर सिंह बैंस ने भी रनौत की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘वह गोदी मीडिया की एक कठपुतली है,जिसे पता नहीं है कि पंजाबी हमेशा तैयार रहते हैं। कंगना आपको शर्म आनी चाहिए।”
9 / 9
जैज डी के नाम से मशहूर गायक जसविंदर सिंह धामी ने कंगना को खराब सोच वाली बताया। उसके बाद कंगना ने दोसांझ को करण जौहर का ‘पालतू’,‘चाटुकार’ कहते हुए पूछा कि दिल्ली दंगे कराने वाले किसी इंसान का बचाव करते हुए उन्हें शर्म नहीं आती क्या? उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी बिल्किस बानो के लिए थी ना कि किसान आंदोलन वाली महिंदर कौर के लिए। इस मामले में बॉलीवुड से जुड़े कई अन्य लोगों ने भी दोसांझ का समर्थन किया। (सभी फोटो इंस्टाग्राम)
टॅग्स :कंगना रनौतकिसान विरोध प्रदर्शनपंजाबदिल्लीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?