500 करोड़ क्लब में एंट्री! ‘धुरंधर’ बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

By संदीप दाहिमा | Updated: December 20, 2025 14:45 IST2025-12-20T14:41:53+5:302025-12-20T14:45:11+5:30

Next

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। पांच दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

उनके अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

फिल्म की कहानी खुफिया अभियानों पर आधारित है जिसकी पृष्ठभूमि में कंधार विमान अपहरण कांड, 2001 का संसद हमला और 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले जैसी भू-राजनीतिक और आतंकवादी घटनाएं दिखाई गई हैं। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

निर्माण कंपनी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा करते हुए बताया कि फिल्म ने कुल 503.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

पोस्ट के ‘कैप्शन’ में लिखा गया, ‘‘एक और दिन, एक और रिकॉर्ड ध्वस्त! अपने टिकट बुक करें। धुरंधर दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)