25 दिन, 700 करोड़, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

By संदीप दाहिमा | Updated: December 30, 2025 14:51 IST2025-12-30T14:44:13+5:302025-12-30T14:51:40+5:30

Next

रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया—जब वो मिशन पर होते हैं, तो बॉक्स ऑफिस खुद सलाम ठोकता है! धुरंधर बन चुकी है 700 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली पहली हिंदी फिल्म।

5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने 25 दिनों से सिनेमाघरों में ऐसा तूफान मचाया कि हर वीक नया रिकॉर्ड बनता चला गया।

रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल—जब परदे पर दिग्गजों की टोली उतरी, तो हर परफॉर्मेंस यादगार बन गई।

चौथे वीकेंड पर भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा—भारत में 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर धुरंधर ने दिखा दिया कि असली खेल लंबी रेस का होता है।

25वें दिन कमाई थोड़ी थमी जरूर, लेकिन फिल्म फिर भी 10 करोड़ से ऊपर रही और कुल नेट कलेक्शन पहुंचा ऐतिहासिक 701.25 करोड़ रुपये।

अब धुरंधर का नाम उन्हीं चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गया है, जहां पहले सिर्फ बाहुबली 2, RRR, KGF 2 और पुष्पा 2 थीं, हिंदी सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क सेट हो चुका है।