Dhurandhar 2 Trailer: दमदार एक्शन, बदले की आग और रणवीर सिंह का खतरनाक लुक

By संदीप दाहिमा | Updated: March 7, 2026 14:04 IST2026-03-07T14:02:56+5:302026-03-07T14:04:33+5:30

Next

Dhurandhar 2 Trailer Release: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर आज 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज हो गया है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ट्रेलर में रणवीर सिंह का हमजा वाला खतरनाक अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन्स से भरपूर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

ट्रेलर में दिखाया जा रहा है की रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी में बवाल मच जाता है चारों तरफ खून-खराबा चल रहा है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

रणवीर सिंह इस बार पहले से भी ज्यादा खतरनाक और रौबदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

ट्रेलर में जसकीरत सिंह रंगी के यंग वर्जन को भी दिखाया गया है, जिसे देखकर दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं की फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार की बैकस्टोरी भी दिखाई जाएगी। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं जैसे अर्जुन रामपाल – मेजर इकबाल, आर. माधवन – अजय सान्याल, संजय दत्त – एसपी चौधरी असलम। (फोटो क्रेडिट: Youtube)