Chhapaak Song: टाइटल ट्रैक रिलीज करने के दौरान लक्ष्मी को दीपिका पादुकोण ने लगाया गले, देखें सांग लॉन्च ईवेंट की कुछ फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2020 18:14 IST2020-01-03T18:14:18+5:302020-01-03T18:14:18+5:30

Next

Deepika Padukone की मोस्ट अवेटेडेट फिल्म छपाक का टाइटल ट्रैक छपाक आज रिलीज़ कर दिया गया है।

दीपिका ने गाने के लॉन्च ईवेंट पर असली एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल को गले लगा लिया।

आज फिल्म का टाइटल ट्रेक रिलीज़ करने के दौरान मेघना गुलज़ार, दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी के साथ लक्ष्मी अग्रवाल भी मौजूद थीं।

इस दौरान दीपिका और लक्ष्मी ने फिल्म के बारे में बात की।

तो वहीं गाने के म्यूजिक डायरेक्टर शंकर एहसान लॉय ने गाना गुनगुनाया।

ये गाना आपको भी इमोशनल कर देगा...गुलज़ार साहब ने इस गाने में इतने डीप अल्फाज़ दिए हैं जिन्हें सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

गाना सुनकर दीपिका भी इमोशनल हो गईं और उन्होंंने लगातार लक्ष्मी को गले लगाए रखा।

ये फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी।