लाइव न्यूज़ :

Captain Miller: धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' का टीजर रिलीज, जानें रिलीज की तारीख

By संदीप दाहिमा | Updated: July 28, 2023 14:35 IST

Open in App
1 / 6
फिल्म 'कैप्टन मिलर' की टीम ने शुक्रवार को, इसके अभिनेता धनुष के 40वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीज़र जारी किया। यह तमिल फिल्म 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अरुण माथेश्वरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सत्य ज्योति फिल्म्स ने किया है।
2 / 6
स्टूडियो ने आधिकारिक टीज़र अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया। सत्य ज्योति फिल्म्स ने अपने ट्वीट में लिखा ''सम्मान ही स्वतंत्रता है, यह बहुप्रतीक्षित कैप्टन मिलर का टीजर है। फिल्म 15 दिसंबर 2023 को थिएटर में रिलीज होगी।''
3 / 6
दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके अभिनेता धनुष ने भी अपने ट्विटर पर टीज़र साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘‘'कैप्टन मिलर' का टीज़र।’’
4 / 6
'कैप्टन मिलर' एक पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म है जिसमें धनुष मिलर उर्फ ​​एनालीसन की मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शिवा राजकुमार, संदीप किशन, प्रियंका अरुल मोहन, जॉन कोक्केन और 'आरआरआर' से चर्चित हुए एडवर्ड सोनेनब्लिक आदि कलाकार भी शामिल हैं।
5 / 6
धनुष ने पिछले साल फिल्म निर्माता एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित फिल्म 'द ग्रे मैन' से हॉलीवुड में कदम रखा था।
6 / 6
भारत में उनकी बड़े स्क्रीन पर रिलीज़ हुई पिछली तमिल फिल्म 'वाथी' थी। 'कैप्टन मिलर' के अलावा धनुष हिंदी फिल्म 'तेरे इश्क में' में नज़र आएंगे। इस फिल्म के निर्माता आनंद एल राय हैं।
टॅग्स :धनुषसाउथ सिनेमामूवी टीज़र रिलीजफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस