मेट गाला में ट्रोल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया हॉट अवतार, फैंस की हुई बोलती बंद
By ललित कुमार | Updated: May 17, 2019 13:00 IST2019-05-17T13:00:27+5:302019-05-17T13:00:27+5:30

72वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। इस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने जलवे दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

प्रियंका चोपड़ा ने बेहद सिंपल और स्टाइलिश लुक में रेड कार्पेट पर एंट्री की। इस बार का उनका लुक सबसे हटकर रहा है। लाइट आईलाइनर और लॉन्ग ईयरिंग्स उनके लुक में चार चांद लगाए हैं।

प्रियंका का ब्लैक शिमरी और शाइनिंग गाउन पहना था। इसमें उनके सेक्सी लेग्स साफ नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत स्टाइल पर बाल खुले हुए रखे और उनके क्लीवेज वाला लुक दर्शकों को काफी अट्रैक्ट कर रहा है।

प्रियंका ने अपने हॉट और सेक्सी लुक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर की हैं।

इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रियंका के फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की हैं।

हाल ही में मेट गाला 2019 में अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं थी।

इस दौरान प्रियंका के लुक को देखने के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था, लेकिन 72वें कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका ने अपने हॉट लुक से सबकी बोलती बंद कर दी है।

















