Border 2 ने बदली सितारों की किस्मत, 33वें दिन भी करोड़ों की कमाई जारी
By संदीप दाहिमा | Updated: February 25, 2026 12:06 IST2026-02-25T11:56:01+5:302026-02-25T12:06:04+5:30

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार है, फिल्म रिलीज को 33 दिन हो गए हैं और कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं।

फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल का फिर से कमबैक हुआ है, देशभक्ति से भरी फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

बॉर्डर 2 दिलजीत दोसांझ के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है, वहीं फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के करियर के लिए भी बॉर्डर 2 गेम-चेंजर साबित होती नजर आ रही है।

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है, Ahan Shetty का रोल भी दर्शकों को काफी पसंद आया है।

फिल्म में एक्शन के साथ थोड़ी कॉमेडी भी नजर आई है, वहीं फिल्म बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए बॉर्डर 2 ने दर्शकों के दिलों में देशभक्ति का जोश गरम कर दिया है।















