300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 2, 2026 19:14 IST2026-02-02T17:36:48+5:302026-02-02T19:14:22+5:30

Next

देशभक्ति की भावना से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

रिलीज होने के 10 दिन बाद वीकेंड पर फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना लिया है।

फिल्म बॉर्डर 2 देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में पहुँच रही है।

एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट्स के अनुसार ये आंकड़ा और भी चौंकाने वाला साबित होगा। ओपनिंग डे पर फिल्म बॉर्डर 2 ने 30 करोड़ का कलेक्शन किया था, दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़।

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल फिर दर्शकों को पसंद आ रहा है।

फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा नजर आ रही हैं।