ऐसे अपना ख्याल रखती हैं बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर, फैंस के साथ शेयर किया सीक्रेट
By अमित कुमार | Updated: May 15, 2020 15:18 IST2020-05-15T15:18:17+5:302020-05-15T15:18:17+5:30

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना की गिनती फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया कि गर्मियों के लिए क्या चीजें ज्यादा जरूरी हैं।

अपने वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, "गर्मियों के लिए जरूरी चीजें: मेसी बन, कफ्तान और होम मेड मास्क।

हर फैन करीना कपूर की स्किन और हॉट फिगर का कायल है। सभी जानना चाहते हैं कि उनके इस फिगर का राज क्या है।

करीना कपूर का मानना है कि किसी भी इंसान को फिट रहने के लिए उसका पॉजिटिव सोचना बेहद जरूरी है। इंसान को अपने जीवन के प्रति एक हेल्दी नजरिया रखना चाहिए। सकारात्म सोच, संतुलित आहार और सही एक्सरसाइज ही करीना को भी फिट रखने में मदद करती है।

करीना कपूर खान का कहना है कि वर्कआउट के साथ हेल्दी वेजिटेरियन डाइट उनकी परफेक्ट फिगर का राज है। यह कॉम्बिनेशन उनकी फिटनेस और खूबसूरती का असली राज है।

खाने-पीने के मामले में करीना पूरी तरह से इंडियन है। उनका कहना है कि खुद के फिगर को मेंटेन रखने के लिए वो कभी भी खुद को भूखा नहीं रखती, बल्कि भर पेट खाना पसंद करती है। इससे उनका शरीर बेहतर काम करता है और फिटनेस भी ठीक रहती है।

करीना अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए रोज पावर योगा और हॉट योगा का अभ्यास करती हैं। करीना को जिम में पिलाटेज एक्सरसाइज करना बेहद पसंद है।

















