बर्थडे स्पेशल: 32 की हुईं आयशा टाकिया, देखें उनकी हसीन तस्वीरें
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 10, 2018 14:25 IST2018-04-10T14:25:50+5:302018-04-10T14:25:50+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का आज 32वां जन्मदिन है।

बता दें उनका जन्म आज ही के दिन 1986 को मुंबई में हुआ था।

साल 2000 में आयशा फाल्गुनी पाठक की एल्बम के एक गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' में नजर आई थीं।

साल 2004 में फिल्म टारजन द वंडर कार से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।

इस पहली फिल्म के लिए इन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी दिया गया।

लेकिन प्रभु देवा की फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म है।

सलमान खान के साथ इस फिल्म में काम करने के बाद इन्हें बॉलीवुड में खास सफलता मिली थी।

इसके अलावा आयशा 'दिल मांगे मोर', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला', 'दे ताली' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

आयशा की लिप सर्जरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

अपने इस न्यू लुक से वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं थी।

















