Bigg Boss 13: आज बिग बॉस 13 में एंट्री करेंगे 'विशाल आदित्य सिंह', एक्ट्रेस 'मधुरिमा तुली' को कर चुके हैं डेट, देखें फोटो

By संदीप दाहिमा | Updated: November 10, 2019 12:22 IST2019-11-10T12:22:47+5:302019-11-10T12:22:47+5:30

Next

Salman khan Show 'Bigg Boss 13' में आज एंट्री करने जा रहे हैं 'Vishal Aditya Singh', और विशाल टीवी एक्ट्रेस 'Madhurima Tuli' को डेट भी कर चुके हैं।

Vishal Aditya Singh पेशे से एक मॉडल और एक्टर हैं।

विशाल ने टेलीविजन में अपनी शरुवात टीवी शो 'चंद्रगुप्त मौर्य' से की थी।

इसके बाद उन्होंने टीवी शो 'बेगूसराय' किया जो उनके लिए हिट साबित हुआ।

कुछ समय पहले विशाल टीवी शो 'नच बलिए के सीजन 9' में गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ नजर आए थे।

नच बलिए शो में विशाल डांस से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में बने रहे।

विशाल और मधुरिमा तुली की नजदीकियां टीवी शो चंद्रकांता के सेट से शरू हुई थीं।

इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक दुसरे को डेट किया, मगर कुछ समय बाद दोनों ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया।