भूमि पेडनेकर देर रात करण जौहर के घर से निकलते समय हुईं स्पॉट, देखें Pics
By ललित कुमार | Updated: May 30, 2019 17:01 IST2019-05-30T17:01:50+5:302019-05-30T17:01:50+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हाल ही में मुंबई में मशहूर डायरेक्टर करण जौहर के घर उनसे मिलने पहुंची।

इस दौरान भूमि सफेद टॉप के साथ कलरफुल लॉन्ग स्कल्ट में नजर आईं।

भूमि इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' को लेकर भी चर्चा में हैं।

इस फिल्म में भूमि के साथ लीड रोल में तापसी पन्नू नजर आएंगी।

तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भूमि, चंद्रो के किरदार को निभा रही हैं।

भूमि और तापसी के अलावा फिल्म 'सांड की आंख' में प्रकाश झा और विक्की काडियन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

भूमि जल्द ही एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'बाला' में भी नजर आएंगी।

भूमि ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दम लगा के हईशा' से आयुष्मान के साथ ही की थी।

















