Bholaa Teaser: 'भोला' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, हाथ में गीता.. माथे पर भस्म लगाए नजर आए अजय देवगन
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: November 22, 2022 16:26 IST2022-11-22T15:29:44+5:302022-11-22T16:26:56+5:30

अजय देवगन की की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'भोला' का टीजर रिलीज कर दिया हैं। (फोटो: Youtube)

अजय देवगन ने सोमवार को फिल्म 'भोला' का मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए फिल्म के टीजर की अनाउंसमेंट की थी। (फोटो: Youtube)

मंगलवार को अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर भोला' का लेटेस्ट टीजर शेयर किया हैं। (फोटो: Youtube)

टीजर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा - 'कौन है वो.... जिसको पता है, वो खुद लापता है'। (फोटो: Youtube)

टीजर की शुरुआत में लखनऊ के एक अनाथ आश्रम सरस्वती को दिखाया है जहां एक ज्योति नाम की छोटी बच्ची है, जिसे कोई मिलने आने वाला हैं। (फोटो: Youtube)

इसके बाद जेल में बंद अजय देवगन गीता पढ़ते दिखाई देते हैं. ब्रैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई देती है कि ये वो शख्स है, जो जब भी भस्म लगाता है तो लोगों को भस्म कर देता हैं। (फोटो: Youtube)

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' 2019 में आई साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का रीमेक है. 'कैथी' में कार्थी ने लीड रोल किया था और इस एक्शन फिल्म को खूब पसंद किया गया था। (फोटो: Youtube)

'कैथी' को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. इसके हिंदी वर्जन में अजय देवगन ही एक्टर हैं और वही फिल्म के डायरेक्टर भी हैं. फिल्म को 3डी में मार्च 2023 में रिलीज किया जाएगा। (फोटो: Youtube)

















