भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का बैकलेस ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अवतार, वायरल तस्वीरें बटोर रही हैं सुर्खियां
By शैलेश कुमार भक्त | Updated: May 24, 2021 13:15 IST2021-05-24T13:11:28+5:302021-05-24T13:15:13+5:30

हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। मोनालिसा भोजपुरी जगत की बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय अदाकारा हैं।

इन तस्वीरों में मोनालिसा बैकलेस ड्रेस में बेहद ग्लैमरस अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं। मोनालिसा के फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

कोविड-19 को मात देने के बाद मोनालिसा एक बार फिर अपने बैकलेस ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं।

मोनालिसा बिग बॉस के सीजन 10 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ-साथ बंगाली, कन्नड़, हिन्दी और तमिल फिल्मों में काम किया है।

मोनालिसा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 को ओड़िया फिल्म जय श्री राम से किया था।

मोनालिसा ने 2005 में पहली बॉलीवुड फिल्म ब्लैकमेल में काम की थी।

मोनालिसा की सबसे सफल फिल्मों में भोले शंकर, रंगभूमि और प्रतिज्ञा हैं।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

















