आज तक शादी नहीं की है महाभारत की गांधारी ने, 22 की उम्र में बनीं थीं 29 साल के दुर्योधन की मां
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2020 13:19 IST2020-04-17T13:19:50+5:302020-04-17T13:19:50+5:30

महाभारत में काम करने वाले एक्टर्स फिर से एक बार चर्चा में आ गए हैं।

महाभारत में कौरवों की मां और हस्तिनापुर की महारानी गांधारी का किरदार भी काफी पॉपुलर था।

गांधारी का किरदार निभाया था एक्ट्रेस रेणुका इसरानी (Renuka Israni) ने। रेणुका तब महज 22 साल की थीं। बता दें कि महाभारत में उनके बेटे दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर तब 29 साल के थे।

महाभारत से पहले रेणुका दूरदर्शन के ही हिट सीरियल 'हम लोग' में भी नजर आ चुकी थीं।

रेणुका को असली पहचान मिली महाभारत में गांधारी के किरदार से।

महाभारत के बाद से अब तक रेणुका करीब 70 टीवी सीरियल्स में छोटे बड़े रोल कर चुकी हैं।

रेणुका इसरानी ने झूठ बोले कौआ काटे औऱ रिश्ते जैसी 11 बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया है। रेणुका ने आज तक शादी नहीं की है।

















