ऐश्वर्या से कियारा तक, करीना-करिश्मा के भाई अरमान जैन की शादी में दिखा ग्लैमरस का जादू, देखें लुभावनी फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 4, 2020 10:38 IST2020-02-04T10:38:24+5:302020-02-04T10:38:24+5:30

करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

करिश्मा कपूर यकीनन नैचरल ब्यूटी हैं और पिंक सिल्क साड़ी उनकी इस खूबसूरती में चार चांद लगाती दिखी। करीना से उलट करिश्मा ने अपने ब्लाउज को सिंपल डिजाइन करवाया था।

करीना ने जूलरी को मिनिमम रखते हुए कान में बस बड़े डैंगलर्स और एक हाथ में गोल्ड कड़े पहने थे।

अनन्या पांडे शादी के फंक्शन में वाइट ऐंड सिल्वर लहंगा पहनकर पहुंची थीं। इस लहंगे की चोली उनके लुक को सेक्सी टच दे रही थी।

अर्जुन कपूर यहां ब्लैक सेरवानी में पहुंचे थे

ऐश्वर्या राय बच्चन अरमान जैन की शादी में अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं।

बिग बी के साथ यहां उनकी पत्नी और अपने जमाने की मशहूर ऐक्ट्रेस जया बच्चन भी साथ दिखीं।

तारा सुतारिया भी पिंक लहंगे में इस फंक्शन में पहुंचीं। उनके इस लहंगे पर सिल्वर वर्क किया गया था जो उसके ब्लिंग एलिमेंट को बढ़ा रहा था।

अरमान के रिसेप्शन में पहुंचे सोहेल खान, अरबाज खान और परिवार के अन्य सदस्य।

कियारा आडवाणी इस फंक्शन में भी बेहद गॉरजस नजर आईं। उन्होंने लाइट ब्लू कलर का लहंगा-चोली पहना था।

ट्विंकल खन्ना अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ शरीक हुईं। दोनों ने ही इस दौरान साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आईं।

हमेशा की तरह रिसेप्शन में भी अनिल कपूर बेहद स्टाइलिश नजर आए।

फिल्ममेकर करण जौहर भी रिसेप्शन में मौजूद रहे।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी इस खास मौके पर पहुंचे थे

इस पार्टी में आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका के साथ पहुंचे थे

















