अर्जुन कपूर का लेटेस्ट लुक हुआ कैमरे में कैद, इस बार नहीं दिखीं मलाइका अरोड़ा!
By ललित कुमार | Updated: April 15, 2019 13:29 IST2019-04-15T13:29:05+5:302019-04-15T13:29:05+5:30

अर्जुन कपूर पिछले कई दिनों से मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इसी अर्जुन की आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेज' का पहला पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है।

इस पोस्टर में अर्जुन बिल्कुल हट के दिख रहे हैं। नो वन किल्ड जेसिका जैसी फिल्म बनाने वाले राज कुमार गुप्ता की ये फिल्म भी सच्ची ही घटना पर आधारित है।

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने इस नए पोस्टर को शेयर किया है। इस पोस्टर में अर्जुन की सिर्फ आंखे दिखाई दे रही हैं।

जैसी ही अर्जुन ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया, इसके बाद मलाइका भी खुद को अर्जुन की तारीफ करने से नहीं रोक पायीं।

मलाइका ने अर्जुन के पोस्ट पर हॉट का स्माइली बना डाला।

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। वहीं फिल्म का टीजर 16 अप्रैल को आउट होगा।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन हाल ही में मलाइका के साथ मुंबई के लीलावती हॉस्टपिटल के बाहर स्पॉट हुए थे।

जिसके बाद मीडिया में तरह तरह की खबरें आने लगी। मगर मलाइका के बयान के बाद इन सभी अफवाहों पर पानी फिर गया।

















