अनिल कपूर की भतीजी शनाया कपूर ने ट्रांस्पेरेंट कपड़ों में सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार

By शैलेश कुमार भक्त | Updated: May 31, 2021 10:16 IST2021-05-31T10:11:12+5:302021-05-31T10:16:42+5:30

Next

हाल ही में शनाया कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में शनाया कपूर ट्रांस्पेरेंट कपड़ों में बेहद ग्लैमरस अंदाज में सिजलिंग पोज देते नजर आ रही हैं। लोगों को डेब्यू से पहले शनाया का यह ग्लैमरस अंदाज़ खूब पसंद आ रहा है।

शनाया कपूर एक बार फिर से अपनी ग्लैमरस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं है।

शनाया कपूर ने अपनी तस्वीरों में अजीबो-गरीब फैशन अपनाया है। इन तस्वीरों में व्हाइट बिकिनी पर ट्रांसपेरेंट कपड़ा लपेटा है और साथ ही ओवरसाइज्ड हैट लगाई है। इस स्टाइल को वे काफी अच्छी तरह से कैरी कर रही हैं।

इन तस्वीरों में शनाया कपूर अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। साथ ही उन्होंने न्यूड स्टाइल लाइट मेकअप किया है और इसके साथ ही उन्होंने आंखों को अच्छी तरह से हाईलाइट किया है।

शनाया कपूर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी और अनिल कपूर की भतीजी है।

बॉलीवुड में एंट्री करने वाली स्टार किड्स की तरह ही शनाया को भी लॉन्च करने की जिम्मेदारी शनाया की मम्मी महीप के करीबी दोस्त करण जोहर ने उठाई है।

शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शनाया कपूर के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।