Netflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

By संदीप दाहिमा | Updated: December 29, 2025 19:04 IST2025-12-29T19:00:32+5:302025-12-29T19:04:46+5:30

Next

नेटफ्लिक्स पर साउथ सिनेमा की एक जबरदस्त एक्शन-कॉमेडी फिल्म इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

करीब ढाई घंटे लंबी यह फिल्म शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है। मजेदार कहानी और दमदार किरदारों की वजह से यह फिल्म तेजी से नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

फिल्म की कहानी एक सुपरस्टार और उसके सबसे बड़े फैन के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फैन अपने हीरो को सिर्फ पसंद ही नहीं करता, बल्कि उसकी जिंदगी बदलने की ताकत भी रखता है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक बड़े अभिनेता का करियर अचानक गिरावट का शिकार हो जाता है और उसी मुश्किल दौर में उसका फैन उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आता है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

तेलुगु सुपरस्टार राम पोथिनेनी की इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता उपेंद्र भी अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं, जो कहानी को और मजबूत बनाते हैं। (फोटो क्रेडिट: Youtube)

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही यह फिल्म दर्शकों को हंसी, इमोशन और एक्शन का पूरा पैकेज देती है। IMDb पर मिली अच्छी रेटिंग भी इसे एक बार जरूर देखने लायक बनाती है। (फोटो क्रेडिट: Youtube)