अमृता अरोड़ा का बोल्ड अंदाज पति शकील लदाक के साथ आया नजर, देखें डिनर करने के बाद की खास तस्वीरें
By ललित कुमार | Updated: April 14, 2019 12:02 IST2019-04-14T12:02:35+5:302019-04-14T12:02:35+5:30

अमृता अरोड़ा ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो लेकिन उन्हें लाइमलाइट में बने रहना बखूबी आता है। हाल ही में अमृता अपने पति के शकील लदाक के साथ डिनर एन्जॉय करने के बाद बेहद बोल्ड और सेक्सी अवतार में नजर आईं।

अमृता अरोड़ा अक्सर अपने पति शकील के साथ पार्टी और इवेंट्स में नजर आ ही जाती हैं।

अमृता अरोड़ा ने शकील से साल 2009 में शादी की थी।

अमृता आखिरी बार टीवी सीरियल 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान' में नजर आईं थी।

अमृता ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से की थी।

अमृता के पति शकील एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं, अक्सर अपने काम के कारण वो बाहर ही रहते हैं।

अमृता अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान की छोटी बहन हैं।

















