बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन अमरीश पुरी की देखें कुछ दुर्लभ तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 10:46 IST2018-06-22T10:46:58+5:302018-06-22T10:46:58+5:30

Next

अमरीश पुरी भले ही आज हमारें बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें फिल्मों से सहारे हमेशा हमारें साथ हैं।

अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 लाहोर में हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान में है।

अमरीश पुरी एकमात्र ऐसे कलाकार रहे, जिनकी जगह आज तक बॉलीवुड की इस दुनिया में कोई नहीं ले पाया।

सिर्फ विलेन बनकर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन एक्टर बनकर भी अमरीश पुरी ने इस दुनिया में एक नया मुकाम हांसिल किया था।

अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया में 'मोगाम्बो' के किरदार में अमरीश पुरी को दर्शकों ने बखूबी पसंद किया था।

इस फिल्म में अमरीश पुरी का डायलॉग "मोगाम्बो खुश हुआ" फिल्म-जगत में आज भी प्रसिद्ध है।

बता दें 35 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने करीबन 400 से फिल्में की।

ऐसा कोई किरदार नहीं जो बड़े पर्दे पर अमरीश पुरी की याद ना दिलाता हो।

फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अमरीश पुरी ने बलदेव सिंह चौधरी का किरदार निभाया था, जिसकी काफी सराहना हुई थी।

साल 1986 में आई श्रीदेवी की फिल्म 'नगीना' में भैरोनाथ का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।

साल 1992 में फिल्म 'तहलका' में उनके 'जनरल डॉन्ग' वाले किरदार ने तो लोगों के बीच डर पैदा कर दिया था।

बता दें 12 जनवरी 2005 को 73 साल की उम्र में ब्रेन हेमरेज से उनका निधन हो गया था।