लाइव न्यूज़ :

Akshay Kumar: बाबा के दर्शन करने केदारनाथ पहुंचे अक्षय कुमार, 'हर हर शंभू' गाने के साथ शेयर की फोटो

By संदीप दाहिमा | Updated: May 23, 2023 18:27 IST

Open in App
1 / 4
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को केदारनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुमार अपने पारिवारिक मित्र सुमित अदालका के साथ हेलीकॉप्टर से सुबह केदारनाथ पहुंचे और उन्होंने एक आम श्रद्धालु की तरह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।
2 / 4
फिल्म अभिनेता हैलीपेड से बिना जूते पहने नंगे पांव चलकर मंदिर तक पहुंचे जहां उन्होंने भोले बाबा के दर्शन के किए और पूजा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से सिंह ने उन्हें बाबा केदारनाथ का प्रसाद, भस्म तथा रूद्राक्ष माला भेंट की।
3 / 4
दर्शन के बाद अभिनेता ने कहा कि केदारनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन करके वह बहुत अभिभूत हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद तीर्थयात्रियों का अभिवादन भी किया। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में ​11750 फुट की उंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
4 / 4
पच्चीस अप्रैल को मंदिर के कपाट खुलने के बाद से शुक्रवार तक चार लाख 52 हजार 84 श्रद्धालु भगवान केदार के दर्शन कर चुके हैं।
टॅग्स :अक्षय कुमारकेदारनाथहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच