रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

By संदीप दाहिमा | Updated: March 17, 2026 15:37 IST2026-03-17T15:28:13+5:302026-03-17T15:37:35+5:30

Next

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

रश्मिका ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

ये हल्दी की तस्वीरें कम और होली की ज्यादा लग रही हैं, एक्ट्रेस रश्मिका और एक्टर विजय रंगों में डूबे और फुल मस्ती करते नजर आ रहे हैं। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

पीले रंग के लिबास में रश्मिका मंदाना खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनके फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस रश्मिका ने अपनी पोस्ट में बताया है की आईटीसी होटल उदयपुर में उनकी शादी संपन्न हुई और उन्हें इस जगह की सुविधा और माहौल बेहद पसंद आया। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

इसके साथ ही रश्मिका ने शादी समारोह के डिजाइन और आयोजन के लिए डिजाइनर को धन्यवाद दिया है, आपको बता दें इस शादी में परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)