एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने अपने पति को यॉट पर किया Kiss, अब ये Photos हो रही हैं जमकर वायरल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 7, 2019 17:33 IST2019-11-07T17:33:08+5:302019-11-07T17:33:08+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी की Kiss करते हुए ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस फोटो के बैकग्राउंड में आप खूबसूरत सनसेट देख सकते हैं। अनीता ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'गोवा की दूसरी साइड।'

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।

दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी साथ में फोटोज शेयर करते हैं।

अनीता और रोहित ने सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में हिस्सा लिया था।

अनीता हसनंदनी और रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर नच बलिए 9 की अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए मेकर्स को शुक्रिया कहा था।

ये दोनों कपल शो में रनर अप रहे थे और अब दोनों छुट्टियां मनाने के लिए गोवा गए हुए हैं।

दोनों ने ये भी बताया था कि कैसे दोनों का प्यार पहले से और भी ज्यादा बढ़ गया है और इनका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है।

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।