लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की बेटी आइरा खान मुसीबत में, गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, इंस्टाग्राम पर लिखा लंबा पोस्ट, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2022 17:58 IST

Open in App
1 / 8
अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान का कहना है कि वह मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं और अब उन्हें ‘‘लगभग आए दिन’’ एंग्जाइटी अटैक पड़ने लगा है और यह अटैक पड़ने के बाद वह खुद को ‘‘बहुत लाचार’’ महसूस करती हैं।
2 / 8
आइरा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करने के अपने अनुभवों के बारे में विस्तार से बताया।
3 / 8
आइरा ने 2020 में खुद के अवसाद और अन्य मानसिक परेशानियों से पीड़ित होने का खुलासा किया था।
4 / 8
आइरा ने लिखा, ‘‘मुझे एंग्जाइटी अटैक पड़ने लगे हैं। मुझे घबराहट और चिंता होती है। और मैं बहुत बेचैन हो जाती हूं। इसके बाद मैं रोने लगती हूं। लेकिन, मुझे पहले कभी इस तरह की परेशानी नहीं हुई।’’
5 / 8
आइरा (24) ने कहा कि उन्हें कभी-कभी सांस लेने में तकलीफ होती है और दिल की धड़कन तेज होने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
6 / 8
आइरा कहती हैं, ‘‘साथ में रोना भी बहुत आता है। यह धीरे धीरे होता है। ऐसा लगता है कि जैसे कुछ बहुत बुरा होने वाला है।’’
7 / 8
आइरा कहती हैं कि एंग्जाइटी अटैक उन्हें ज्यादातर रात में पड़ता है और वह सो नहीं पाती क्योंकि वह अपने डर को पहचानने की कोशिश करती रहती है, खुद से बातें करती है।
8 / 8
आइरा साथ ही यह भी बताती हैं कि अपने बॉयफ्रेंड और सिलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखारे से बात कर उन्हें राहत मिलती है और एंग्जाइटी अटैक से संभलने में मदद भी मिलती है। (फोटो: इंस्टाग्राम)
टॅग्स :इरा खानआमिर खानबॉलीवुड अभिनेत्रीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस