'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' वाली हिरोइन अहाना कुमरा ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
By अमित कुमार | Updated: June 8, 2020 11:05 IST2020-06-08T11:05:02+5:302020-06-08T11:05:02+5:30

फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का में अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचनी वाली एक्ट्रेस अहाना कुमरा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अहाना कुमरा के फॉलोअर्स की एक्ट्रेस की ये फोटो काफी पसंद आ रही हैं। वह इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

अहाना कुमरा का जन्म लखनऊ में हुआ है, उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के सीरियल युद्ध से की थी।

थिएटर भी करने वाली अहाना ने शुरुआती दिनों में कुछ शार्ट फिल्मों में भी काम किया है।

एक्ट्रेस का असली पहचान लिपस्टिक अंडर माय बुर्का से मिली। इस फिल्म अहाना एक रुढिवादी मुस्लिम परिवार की बिंदास लड़की के रोल में नजर आई थीं।

अहाना ने फिल्म द एक्सीडेंट प्राइ मिनिस्टर में प्रियंका गांधी को रोल निभाया था।

अहाना की आने वाली फिल्म का नाम है शमशेरा। शमशेरा में अहाना रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

















