रणवीर सिंह फिर फंकी स्टाइल में आए नजर, आगामी फिल्म के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत
By ललित कुमार | Updated: May 22, 2019 09:32 IST2019-05-22T09:32:39+5:302019-05-22T09:32:39+5:30

रणवीर सिंह फिल्म 'गली बॉय' की सक्सेस के बाद से ही अपनी आगामी फिल्म '83' को लेकर हर तरफ चर्चा में हैं।

रणवीर सिंह फिल्म '83' के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं, हाल ही में रणवीर सिंह की पूर्व क्रिक्टेर कपिल देव के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

रणवीर की इस फिल्म '83' को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं, इस फिल्म में रणवीर पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे।

रणवीर सिंह हाल ही में महंगी गाड़ी Aston Martin खुद ड्राइव करके मुंबई के बांद्रा में Otter’s Club पहुंचे।

इस दौरान रणवीर सिंह ग्रे पेंट और ब्लैक शर्ट पहने नजर आए।

रणवीर आखिरी बार फिल्म 'गली बॉय' में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।

रणवीर फिल्म 'गली बॉय' से पहले रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिम्बा' में दिखे थे।

















