रिसेप्शन में रॉयल अंदाज में नजर आईं साइना नेहवाल, देखें पार्टी की इनसाइड फोटोज

By सुमित राय | Updated: December 17, 2018 11:15 IST2018-12-17T11:15:26+5:302018-12-17T11:15:26+5:30

Next

शादी के दो दिन बाद साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप ने हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी।

साइना और कश्यप ने 14 दिसंबर को बेहद ही सादगी के साथ शादी की थी, इसके बाद दोनों ने रिसेप्शन दिया।

साइना नेहवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिसेप्शन पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की।

रिसेप्शन में साइना नेहवाल इंडिगो कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

साइना ने रिसेप्शन पार्टी में मांगटीका, झूमके और कंठहार पहन रखा है। साइना के पति परुपल्ली कश्यप भी रिसेप्शन में इंडिगो कलर की शेरवानी ने नजर आए।

कश्यप ने शेरवानी के साथ तुस्सार जॉर्जेट शॉल लिया था, इसके बॉर्डर पर गोल्ड का वर्क किया गया था।

साइना नेहवाल के कपड़े जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए थे।

परुपल्ली कश्यप के आउटफिट भी सब्यसाची ने ही डिजायन किए थे।

रिसेप्शन में सायना ने सब्यसाची के हेरिटेज कलेक्शन की ज्वैलरी पहनी थी।

साइना की ज्वैलरी में बर्मीज रूबीज, अनकट डायमंड और पन्ना जड़ा हुआ था।

साइना ने शादी के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और लिखा था, 'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच'।

साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था।

10 साल के रिलेशन के दौरान साइना और कश्यप ने कभी भी अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया।