गोल्ड मेडल जीतने के बाद PM मोदी से मिलीं पीवी सिंधु, सरकार ने दिया इतने लाख का इनाम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 15:59 IST2019-08-27T15:59:24+5:302019-08-27T15:59:24+5:30

BWF World Championship गोल्ड मेडल जीतकर भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु स्वदेश वापस लौट चुकी हैं।

पीएम ने उन्हें देश का नाम गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी।

मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘देश का गौरव, एक चैंपियन जो स्वर्ण पदक और ढेर सारा यश स्वदेश लेकर आई हैं।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने विश्व चैंपियन पीवी सिंधु समेत उनके कोच गोपीचंद से मुलाकात की।

इस दौरान खेल मंत्री ने सिंधु को 10 लाख का चेक भी प्रदान किया।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) स्विट्जरलैंड के बासेल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने वाली पी वी सिंधु और साई प्रणीत को क्रमश: 20 लाख रुपये और पांच लाख रुपये देकर सम्मानित करेगा।

सिंधु जहां विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी वहीं प्रणीत पुरुष एकल में 36 साल बाद कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।

ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता। वह इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत और दो बार कांस्य पदक जीत चुकी थीं।

















