लाइव न्यूज़ :

SBI खाताधारकों को झटकाः अब एफडीआई और जमा दरों पर ब्याज में कटौती, जानें नई दरें

By भाषा | Updated: July 29, 2019 15:12 IST

भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि नई ब्याज दरें एक अगस्त, 2019 से लागू होंगी।

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने पास इस समय नकद धन बहुतायत में होने तथा ब्याज दरों में गिरावट के परिदृश्य का हवाला देते हुए विभिन्न परिपक्वता अवधि की जमाओं पर ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने कहा है कि नई ब्याज दरें एक अगस्त, 2019 से लागू होंगी।

एसबीआई ने सोमवार को बयान में कहा लघु अवधि की 179 दिन की सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.5 से 0.75 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसी तरह दीर्घावधि की सावधि जमाओं पर खुदरा खंड में ब्याज दर में 0.20 और थोक जामा खंड में 0.35 प्रतिशत की कटौती की गई है।

देश के इस सबसे बड़े बैंक ने दो करोड़ रुपये और उससे ऊपर की थोक जमा पर भी ब्याज दर में कटौती की है।

इस बीच एक राहत की खबर भी है। भारतीय स्टेट बैंक में 1 अगस्त से आईएमपीएस (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। अभी तक बैंक अमाउंट के हिसाब से एक निश्चित चार्ज लेता है। आईएमपीएस पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा जिसमें चंद मिनटों में दो लाख तक की राशि एक खाते से दूसरे खाते में भेजी जा सकती है।

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSBI cuts loan interest: 25 बीपीएस की कटौती?, 15 अक्टूबर 2024 से प्रभावी, जानें असर

कारोबारInstant Loan Scheme SBI: पैन और जीएसटी आंकड़े लाओ और 15-45 मिनट में 50000000 रुपये लोन?, एसबीआई ने त्योहारी सीजन में दिया तोहफा

कारोबारभारतीय स्टेट बैंकः 10000 नई नौकरी?, एसबीआई ने कहा 2024-25 में नए कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना, इस फील्ड में तैनाती?

कारोबारSBI: टारगेट 100000 करोड़ रुपये?, देश का पहला वित्तीय संस्थान बनने का लक्ष्य, एसबीआई चेयरमैन शेट्टी बोले- 3-5 साल में करेंगे धमाका

कारोबारJefferies top picks: 5 साल के मजबूत रिटर्न पर नजर रखने के लिए इन 11 स्टॉक्स में कर सकते हैं निवेश, जानें इनके बारे में

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत