लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अब ऑनलाइन ड्रॉ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 5, 2019 07:40 IST

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घरकुल आवंटन के लिए आरक्षण की व्यवस्था करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई.

Open in App

नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) के वर्ष 2019- 20 के लिए 1529.84 करोड़ रु. के बजट को गुरुवार को मंजूरी प्रदान कर दी गई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में एनएमआरडीए की पांचवीं बैठक में मंजूरी प्रदान की गई. इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एनएमआरडीए के क्षेत्र में घरकुल के लाभार्थियों का चयन अब ऑनलाइन ड्रॉ से करने एवं घरकुल आवंटन में आरक्षण का पालन करने का फैसला लिया गया.बैठक में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, नगरविकास राज्यमंत्री योगेश सागर, महापौर नंदा जिचकार, विधायक मिलिंद माने उपस्थित थे. एनएमआरडीए की आयुक्त शीतल तेली-उगले ने इस दौरान 1529.84 करोड़ रु. के बजट को पेश किया. मुख्यमंत्री ने इसे मंजूरी प्रदन कर दी.बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घरकुल आवंटन के लिए आरक्षण की व्यवस्था करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई. इसके तहत अनुसूचित जाति 11 फीसदी, अनुसूचित जनजाति 6 फीसदी, दिव्यांग 5 फीसदी, नागपुर सुधार प्रन्यास के कर्मियों को 2 फीसदी और राज्य सरकारी एवं अर्ध सरकारी कर्मचारियों को 5 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई.आरक्षित वर्ग का लाभार्थी उपलब्ध नहीं होने पर ड्रॉ के माध्यम से सर्वसाधारण वर्ग के लाभार्थियों को आवंटन किया जाएगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों के धनादेश को मंजूरी देने की सीमा भी बढ़ा दी गई है. अब तक प्राधिकरण के पास 25 करोड़ रु. की सीमा थी. अब इसे बढ़ाकर 100 करोड़ कर दिया गया है. एनएमआरडीए क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 422 करोड़ रु. की निधि से 4325 घरकुल तैयार होंगे.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी