लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ताओं को राहतः दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी, पाइप वाली रसोई गैस की दरें घटी

By भाषा | Updated: October 6, 2019 14:51 IST

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वाहनों के लिए काम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) का दाम दिल्ली में 1.90 रुपये किलो कम हुआ है जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसमें 2.15 रुपये किलो की कमी आयी है।

Open in App

सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस के दाम दिल्ली और आसपास के शहरों में कम हुए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) के अनुसार प्राकृतिक गैस से जुड़े कच्चे माल की लागत में 12.5 प्रतिशत की कटौती से ईंधन सस्ता हुआ है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वाहनों के लिए काम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) का दाम दिल्ली में 1.90 रुपये किलो कम हुआ है जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसमें 2.15 रुपये किलो की कमी आयी है।

इस कटौती के बाद दाम दिल्ली में सीएनजी का दाम 45.20 रुपये किलो होगा। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 51.35 रुपये किलो होगा। आईजीएल द्वारा अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी की कीमत पहले की ही तरह बनी रहेगी। आईजीएल ने अलग से मोबाइल पर भेजे संदेश में सूचना दी है कि प्राकृतिक गैस के ग्राहकों के लिये कीमत दिल्ली में 90 पैसे प्रति घन मीटर तथा उत्तर प्रदेश में 40 पैसे प्रति इकाई कम होगी।

बयान के अनुसार पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दाम दोनों जगह 30.10 रुपये प्रति घन मीटर होगा। कंपनी ने आईजीएल सीएनजी स्टेशनों पर आईजीएल स्मार्ट कार्ड के जरिये सीएनजी लेने पर नई ‘कैशबैक’ योजना की भी पेशकश की है। पूरे देश में दिल्ली में सीएनजी सबसे सस्ती होगी। बयान के अनुसार, ‘‘रात में सीएनजी लेने को बढ़ावा देने के लिये आईजीएल ने एक रुपये प्रति किलो की छूट की पेशकश की है। यह छूट रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सीएनजी लेने वाले ग्राहकों को दी जाएगी।

यह छूट दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आईजीएल के चुनिंदा सीएनजी स्टेशनों पर दी जाएगी।’’ इससे ग्राहकों के लिये सीएनजी की कीमत दिल्ली में चुनिंदा सीएनजी स्टेशनों पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे से 44.20 रुपये किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 50.35 रुपये किलो होगी। इसके अलावा नकद रहित लेन-देन को बढ़ावा देने के लिये आईजीएल ने सीएनजी पर 50 पैसे किलो की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है। यह छूट आईजीएल स्मार्ट कार्ड के जरिये पूर्वाह्न 11 बजे से शात 4 बजे और देर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित